छत्तीसगढ़
ईडी की कार्यवाई पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई सुर्खियों में है। सोमवार तड़के ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास समेत प्रदेशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उससे हमारा कोई लेना देना नहीं है।
मुख्यमंत्री साय ने छापेमारी को लेकर कहा कि”सभी जानते हैं कि बीते 5 वर्षों में कांग्रेस की सरकार में तरह-तरह के घोटाले हुए हैं। इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी कर रही है, कई लोग जेल के अंदर भी हैं। ED सेंट्रल एजेंसी है, और इसमें प्रदेश का कोई दखल नहीं है।




