छत्तीसगढ़

किसी भी जिले में उतर सकता हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर…..

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से राज्य के आकस्मिक दौरे पर निकल रहे हैं। खास बात ये है कि उनका हैलीकॉप्टर किसी भी जिले में अचानक उतर सकता है।

Advertisement

मुख्यमंत्री इस दौरान आमजन से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे और मौके पर ही समाधान के निर्देश देंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर योजनाओं का फीडबैक लिया जाएगा, ताकि शासन की नीतियों की जमीनी हकीकत सामने आ सके।

Advertisement

यह दौरा सुशासन तिहार के तीसरे चरण का हिस्सा है, जिसमें मुख्यमंत्री जनता से संवाद करेंगे। 31 मई तक समाधान शिविरों के माध्यम से जनसमस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, और सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है।

Related Articles

Back to top button