रायपुर

खरोरा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक, सहायता राशि की घोषणा की

रायपुर – खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत और 14 के घायल होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button