बिलासपुर
बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर पहुंचे। वे यहां कृषक उन्नति योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, मुख्यमंत्री का आगमन बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर समर्थकों की भीड़ ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी के लिए रवाना हुए, जहां कृषक उन्नति योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में वे किसानों को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर किसानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति की संभावना है।




