छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने निर्वाचन आयोग परिसर में किया ध्वजारोहण

Advertisement

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर निर्वाचन आयोग परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के आदर्शों का पालन करने और अपने कर्तव्यों को निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प दिलाया।

Advertisement

श्री अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की ताकत और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व को समझने और उसका पालन करने की अपील की।

इस अवसर पर निर्वाचन आयोग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button