छत्तीसगढ़

VIDEO : राम नवमी पर रामलला का सूर्याभिषेक व हुई विशेष आरती..

अयोध्या पूरी तरह राममय हो गई है। राम नवमी पर रामलला का सूर्याभिषेक भी हो गया है। दोपहर के समय सूरज की एक किरण ने राम लला की मूर्ति के माथे को रोशन किया। इससे रामलला का सूर्य तिलक हुआ।

 फिर उनकी विशेष पूजा और आरती हुई। राम नवमी के दिन उत्सव मनाने के लिए राम नगरी सजकर तैयार है। राम नवमी के लिए केवल रामलला ही नहीं बल्कि राममंदिर का भी विशेष श्रृंगार किया गया है।

अयोध्या पहुंचे भक्त राम मंदिर की खास सजावट देख उत्साहित हैं। रामनवमी के लिए बीती रात पूरा राम मंदिर रौशनी से नहाया हुआ था। लाइटों से सजावट पूरी कर दी गई हैं।

राम नवमरी के पावन दिन भगवान राम की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। धार्मिक पुराणों के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम ने माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया था। 

इस साल राम नवमी का पर्व कुछ खास है। इस साल अयोध्या जी में भी रामलला की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

हर साल राम नवमी पर होगा सूर्य तिलक

यह दर्पण और लेंस के नए सिस्टम की वजह से होगा, जिसकी वजह से सूर्य की किरण को मूर्ति के माथे आएंगी, यह घटना हर साल राम नवमी पर दोहराई जाएगी।

दरअसल इसके लिए अष्टधातु के 65 फीट लंबे 20 पाइप लगाए गए हैं। इनमें फिल्टर भी लगाया गया है, जिससे गर्म किरणें रामलला पर न पडें।

इन पाइपों को सीलिंग से जोड़ते हुए पाइपों को लगाया गया है।आपको बता दें.

कि अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के अंदर इसके लिए लेंस और दर्पण की व्यवस्था की गई है कि हर राम नवमी पर दोपहर के समय सूर्य की एक किरण राम लला की मूर्ति के माथे को ठीक से रोशन करे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button