छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अगले 24 घंटे में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आने वाले 24 घंटे प्रदेशवासियों के लिए अहम साबित हो सकते हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने कई हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

 

Advertisement

पिछले 24 घंटों में बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभाग में छिटपुट वर्षा हुई। तापमान के आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर में सबसे ज्यादा 32.5 डिग्री और पेण्ड्रारोड में सबसे कम 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश की बात करें तो कोंटा में 6 सेंटीमीटर, आरंग, गुरुर और गंगालूर में 5-5 सेंटीमीटर, जबकि राजधानी रायपुर में भी 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगहों पर भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों के लिए यह अलर्ट ज्यादा अहम माना जा रहा है।

 

राजधानी रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। तापमान अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।यानी अगले दो दिनों तक मौसम का मिज़ाज बदलता रहेगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से खुले में निकलने से बचें।

 

Related Articles

Back to top button