छत्तीसगढ़

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या

 

Advertisement

बीजापुर – जांगला थाना क्षेत्र के ग्राम बेंचरम में माओवादियों ने एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी।मिली जानकारी के अनुसार, दशरू राम ओयाम, उम्र 36 वर्ष, पिता लच्छु ओयाम, जाति मुरिया, अपने घर पर मौजूद था। देर रात माओवादी उसके घर पहुंचे और उस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद उसे घर से बाहर निकालकर धारदार हथियार टंगिया से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

 

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना जांगला में मर्ग और अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।ग्रामीणों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button