मुंगेली

सीसीटीवी से खुला राज: मोनिका ज्वेलर्स में चोरी करने वाले दो भाई चढ़े पुलिस के हत्थे

(मनीष नामदेव ) : मुंगेली शहर स्थित मोनिका ज्वेलर्स में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने बड़ी चालाकी से घटना को अंजाम दिया था।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक आरोपी सोने का पेंडल खरीदने के बहाने दुकान पहुंचे थे। पेंडल दिखाने के दौरान उन्होंने 9.05 ग्राम वजनी, करीब 85 हजार रुपये की कीमत का सोने का पेंडल पार कर दिया और मौके से फरार हो गए। वारदात के समय पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी। चोरी के बाद पेंडल को बाइक की सीट के अंदर छिपाकर रखा गया।

Advertisement

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें उस समय पकड़ लिया, जब वे चोरी का पेंडल बेचने जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपी श्लोक कुमार और विवेक कुमार पात्रे, निवासी घोरबंधा, थाना लोरमी के हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया पेंडल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button