बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने निभाया मानवीय धर्म, शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौपा

(हिमांशु मसीह) : बिलासपुर ज़िले के शांतिपुर धूमा गांव में सात दिन पुरानी फांसी से लटकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक आशीष खांडे की लाश पूरी तरह सड़-गल चुकी थी और आसपास का वातावरण दुर्गंध से दूषित हो चुका था।

Advertisement

 

Advertisement

ग्राम सरपंच द्वारा देर रात दी गई सूचना पर जूनापारा चौकी पुलिस तुरंत हरकत में आई। चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक प्रवीण पांडेय और आरक्षक अंजय कौशिक ने रातभर मौके पर रहकर लाश की सुरक्षा की।

 

दुर्गम मार्ग और रात्रि अधिक होने से तत्काल पोस्टमॉर्टम संभव नहीं हो पाया। सुबह 9 बजे बेलपान के प्रभारी मेडिकल ऑफिसर डॉ. गंगाराम बरेठ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को परिजनों को सौंपा गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में हुई इस पूरी कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की। लोगों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की इस मानवीय पहल की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Related Articles

Back to top button