बिलासपुर

पुलिस का नाम लेकर धौंस दिखाने वाला कार पार्किंग संचालक गिरफ्तार….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में पुलिस का नाम लेकर आम लोगों को धमकाने वाले कार पार्किंग संचालक पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। तोरवा थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग को लेकर रौब दिखाना आरोपी को भारी पड़ गया।

Advertisement

मामला थाना तोरवा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन बिलासपुर के पास का है, जहां कार पार्किंग संचालक राजकुमार उर्फ राजू यादव, उम्र 59 वर्ष, निवासी महामाया मंदिर के पास, गणेश नगर, चुहचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी, पार्किंग के नाम पर आमजन को पुलिस से पहचान होने की धमकी देकर अनावश्यक रूप से परेशान कर रहा था।

Advertisement

दिनांक 22 दिसंबर को इस संबंध में शिकायत मिलने पर थाना तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और उसे सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पुलिस का नाम लेकर धौंस दिखाने या आम नागरिकों को परेशान करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button