बिलासपुर

तेज आंधी में बड़ा हादसा टला….कलेक्टर आवास के सामने पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त

(भूपेंद्र सिंह राठौर/जयेंद्र गोले) : बिलासपुर में तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कलेक्टर और कमिश्नर के सरकारी आवास के सामने सड़क किनारे खड़ी एक कार पर अचानक विशाल पेड़ गिर पड़ा। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement

सोमवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदला और तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश ने कई इलाकों में असर दिखाया। इसी दौरान कलेक्टर और कमिश्नर निवास के सामने एक विशाल पेड़ जड़ समेत उखड़कर सड़क किनारे खड़ी कार पर जा गिरा। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कार पूरी तरह पेड़ के नीचे दबी हुई मिली।

 

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी और कर्मचारियों की मदद से पेड़ हटाने का काम शुरू किया गया। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।यह घटना एक बार फिर शहर में पुराने और जर्जर पेड़ों की निगरानी तथा समय रहते उनकी छंटाई और हटाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। बारिश और तेज हवा के मौसम में ऐसे पेड़ कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

Related Articles

Back to top button