बिलासपुर

ठेकेदारों के भरोसे चल रहा बिजली विभाग, अधिकारी मस्त जनता त्रस्त…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – शनिवार की शाम तेज़ आंधी तूफान से शहर और जिले के कई हिस्सों में पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। तेज़ हवा आधे घंटे, चल कर लौट गई लेकिन उसके बाद बिजली की सप्लाई घंटों तक ठप रही। कई घरों और बाहर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा और बिजली विभाग की नाकामी ने आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।

Advertisement

बिजली बंद होने के कारण लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हुआ। नाराज़ नागरिक जब नेहरू नगर बिजली ऑफिस पहुंचे, तो वहां ना कोई अधिकारी मिला, और ना ही कोई ठोस जवाब। बुजुर्ग, महिलाएं, छोटे बच्चे सभी परेशान थे। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग में काम करने वाले अधिकांश कर्मचारी ठेकेदारों के अधीन हैं। और यही ठेकेदार अपने चहेतों के इलाकों में कर्मचारियों को भेजते हैं, जबकि बाकी जनता अंधेरे और गर्मी में तड़पती रहती है। रविवार को भी हालात नहीं सुधरे।

Advertisement

जिन इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई, वहां के लोग नेहरू नगर, स्याम टॉकीज और तोरवा बिजली कार्यालय पहुंचे, तो पता चला कि स्टाफ मौजूद ही नहीं है। ठेके पर रखे कर्मचारी भीड़ देखकर मौके से खिसक लिए। जनता का कहना है कि

जब-जब कोई समस्या आती है, ठेकेदार अपनी मर्जी से काम करते हैं, और बिजली अधिकारी कड़ाई बरतने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाते। इसलिए बार-बार यही लापरवाही दोहराई जाती है।

अब सवाल ये है कि क्या बिलासपुर में बिजली व्यवस्था ठेकेदारों के भरोसे कब तक चलती रहेगी? जनता की तकलीफों से किसी को फर्क नहीं पड़ता और जवाबदेह मौके पर पाए नही जाते.

 

Related Articles

Back to top button