BREAKING : सीएमडी चौक के जैन प्लाजा में लगी आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की गाड़ियां…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – तारबाहर थाना क्षेत्र से एक बार फिर आगजनी की बड़ी खबर सामने आई है। सीएमडी चौक स्थित जैन प्लाजा में अचानक आग लग गई। शुरुआत में आग छोटी थी, लेकिन देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। खास बात यह है कि शुक्रवार को ही यह इलाके में आगजनी की दूसरी बड़ी घटना है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
घटना तारबाहर थाना क्षेत्र के सीएमडी चौक स्थित जैन प्लाजा की है। बताया जा रहा है कि अचानक प्लाजा के एक हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया। शुरू में आग मामूली लग रही थी, लेकिन कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई।जैन प्लाजा रिहायशी इलाके में स्थित है, ऐसे में आग फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। एहतियातन कुछ समय के लिए आसपास की दुकानों और इमारतों को खाली कराया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
गौर करने वाली बात यह है कि शुक्रवार को ही तारबाहर थाना क्षेत्र में आगजनी की यह दूसरी घटना है। लगातार हो रही आग की घटनाओं ने प्रशासन और फायर सेफ्टी इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
लगातार हो रही आगजनी की घटनाएं यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि आखिर रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में फायर सेफ्टी के इंतजाम कितने पुख्ता हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।




