छत्तीसगढ़

RTO e-Challan स्कैम से सावधान, केवल सरकारी वेबसाइट से ही करें चालान भुगतान

छत्तीसगढ़ में RTO ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। इसे लेकर कार्यालय परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है।परिवहन विभाग के अनुसार कुछ साइबर ठग विभागीय वेबसाइट का क्लोन पेज बनाकर लोगों को फर्जी ई-चालान के मैसेज भेज रहे हैं। इन मैसेज में डराने वाले शब्दों के साथ लिंक भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करते ही लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते से पैसे चोरी कर लिए जाते हैं।

Advertisement

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-चालान की सही जानकारी और भुगतान केवल अधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in के माध्यम से ही करें। किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज लिंक, APK फाइल या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

Advertisement

विभाग ने बताया कि पुलिस या परिवहन प्रवर्तन अमले द्वारा जब भी ई-चालान किया जाता है, उसकी सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर केवल सरकारी वेबसाइट के माध्यम से ही भेजी जाती है।

परिवहन विभाग ने लोगों से अपील की है कि कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाइन भुगतान न करें। किसी भी तरह के फर्जी कॉल, मैसेज या ऐप की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में दें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button