छत्तीसगढ़बिलासपुर

BIG BREAKING : पुराना बस स्टैंड हत्याकांड : क्षणिक विवाद के चलते हुई थी राहुल चौहान की हत्या, आरोपी गिरफ्तार…..

(आशीष मौर्य) बिलासपुर : पुराना बस स्टैंड मे युवक की गला रेतकर हत्या के मामले मे पुलिस नें आरोपी दीपक ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है.25 अगस्त की रात आरोपी नें तारबाहर निवासी राहुल चौहान की गला रेतकर हत्या कर दी थी.

Advertisement

घटना के बाद से लगातार आरोपी पुलिस के साथ आंख में मीचोली खेल रहा था. पिछले दिनों सरकंडा में भी उसने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था.

Advertisement

आरोपी दीपक ठाकुर नशे का आदी है जिसके खिलाफ शहर के थानो आर्म्स एक्ट और आबकारी के पांच मामले दर्ज हैं. क्षणिक विवाद के चलते आरोपी ने राहुल चौहान की गला रेतकर हत्या कर दी थी

. गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कुमार कश्यप, एडिशनल एसपी अनुज कुमार और कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार ने मामले का खुलासा किया.

Related Articles

Back to top button