बिलासपुर

भाजपा नेता के बेटे पर हुआ ईंट-पत्थर से हमला….

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – सिरगिट्टी क्षेत्र में भाजपा नेता के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों के गुट ने ईंट-पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया। घटना के दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय क्षेत्रवासियों ने इस घटना की शिकायत एसपी से की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सिरगिट्टी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद सिरगिट्टी क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों को जल्द न्याय का भरोसा दिया है। मामले से जुड़े सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button