बिलासपुर

थाईलैंड में तिरंगा लहराया बिलासपुर के अभिजीत सखूजा ने इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन में जीते दो मेडल!

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – मंगला निवासी अभिजीत सखूजा ने थाईलैंड में आयोजित एशिया इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। इन्होंने मिक्स डबल्स में सिल्वर तो मेंस डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश और छत्तीसगढ़ दोनों का नाम रोशन किया है। बिलासपुर वापसी पर मंगला आजाद चौक व्यापारी संघ द्वारा अभिजीत सखूजा का भव्य स्वागत किया गया। संघ के अध्यक्ष रजत छाबड़ा ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। अभिजीत को देख क्षेत्र के युवाओं में भी जोश और प्रेरणा की लहर दौड़ गई है। NSDF थाईलैंड पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 में SL4 कैटेगरी के तहत, बिलासपुर के अभिजीत सखूजा ने मिक्स डबल्स में पलक कोहली के साथ जोड़ी बनाई। सेमीफाइनल में उन्होंने थाईलैंड की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-12, 21-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।फाइनल में मुकाबला था इंडोनेशिया की सीड नंबर-1 जोड़ी से। कड़ी टक्कर के बावजूद अभिजीत और पलक को 13-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा। वहीं, मेंस डबल्स कैटेगरी में भी अभिजीत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पिछले दो महीनों में यह अभिजीत का दूसरा इंटरनेशनल मेडल है। इससे पहले दुबई पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में उन्होंने विश्व के 8वें नंबर के खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Back to top button