बिलासपुर

“हेलमेट लगाए जान बचाये”, रैली में दिया संदेश.


(दिलीप जगवानी/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – सड़क सुरक्षा माह अभियान को प्रभावी बनाने परिवहन विभाग के साथ मिलकर आरटीओ, नगर सैनिक और एसडीआरएफ जवानो ने बाईक रैली निकाली. सभी ने हेलमेट से जान की सुरक्षा का सन्देश दिया.

Advertisement


बिलासपुर में 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को आरटीओ ने सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली. रैली में सभी ने हेलमेट पहनकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस जागरूकता अभियान में आरटीओ, नगर सैनिक, एसडीआरएफ के जवानो ने हिस्सा लिया.

Advertisement

रैली का शुभारंभ उसलापुर से हुआ और यह शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए उसलापुर ओवरब्रिज के पास संपन्न हुई. अभियान का उद्देश्य शहरवासियों को हेलमेट के महत्व को समझाना और सड़क दुर्घटना रोकने के लिए लोगो को जागरूक करना है.

वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, आनंदरूप तिवारी ने बताया कि हेलमेट लगाना सड़क सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। हम इस रैली के माध्यम से लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें। सड़क सुरक्षा को लेकर बिलासपुर में इस तरह के अभियान लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button