बिलासपुर

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने किया ध्वजारोहण…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बिलासपुर जिले में राष्ट्रीय पर्व पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी।

Advertisement

ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान गूंज उठा और पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।

Advertisement

एसएसपी रजनेश सिंह ने सभी अधिकारियों और जवानों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में पुलिस की भूमिका बेहद अहम है और आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह का समापन मिष्ठान वितरण के साथ किया गया।

 

Related Articles

Back to top button