क्रिकेट संघ बिलासपुर का अंडर-14 ट्रायल 14 सितंबर को

(दिलीप जगवानी) : छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी सभी वर्गो मे इंटर डिस्ट्रिक्ट मैच कराये जायेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने सभी जिलो को तैयार रहने निर्देशित किया है.
14 सितंबर सुबह 9:00 बजे कोनी के आधारशीला विद्या मंदिर स्कूल में ट्रायल लिया जाएगा. क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल ने कहा है ट्रायल देने वाले सभी खिलाड़ी अपना ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जैसे अंतिम 6 साल के मार्कशीट , पीवीसी आधार कार्ड, डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएंगे. ट्रायल और रजिस्ट्रेशन फीस 500 रूपये देने होंगे.यह ट्रायल चालू सत्र 2025 को लिया जाएगा. जिसके लिए अंडर 14 का कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2013 रखा है. इस वर्ष के मध्य जन्म लेने वाले खिलाड़ी अंडर 14 ट्रायल दे सकेंगे।
ट्रायल के लिए फॉर्म क्रिकेट संघ बिलासपुर के सरजू बगीचा मसानगंज स्थित ऑफिस से प्राप्त होगा और इसे भरकर ऑफिस टाईम दोपहर 2:00 से शाम 5:00 तक वहीं जमा करना होगा. ऐसे खिलाड़ी जो दूर किसी गांव में जैसे गौरेला ,पेंड्रा, मरवाही, मुंगेली, बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी ,सीपत मे रहते हो वे व्हाट्सएप में मैसेज कर फॉर्म ले सकते हैं और शहर के आस पास के खिलाड़ी ऑफिस में जाकर फॉर्म सबमिट करेंगे. ट्रायल के दिन किसी प्रकार का फॉर्म नहीं भरा जाएगा।
जिसमें सभी खिलाड़ी अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के अलावा सभी डॉक्यूमेंट के फोटो कॉपी जमा करना होगा जिसके लिए महेश दत्त मिश्रा के मोबाइल नंबर 7415798292 में संपर्क कर सकते हैं इसके अलावा सोनल वैष्णव 9981027543 को भी संपर्क कर सकते हैं।




