पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख का अवैध फटाखा जब्त….

जांजगीर पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लाख रुपए मूल्य का विस्फोटक सामग्री जब्त किया है। यह कार्रवाई नेताजी चौक स्थित लक्ष्मी बेंगल जनरल स्टोर में की गई, जहां भारी मात्रा में पटाखे गैरकानूनी रूप से रखे गए थे।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई इस त्वरित कार्रवाई में थाना जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने दुकान संचालक निर्मल गुरनानी, निवासी वार्ड क्रमांक 15 नेताजी चौक, के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से ₹4 लाख के अवैध पटाखे जब्त कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, ASI रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक सुंदर अनंत और महिला आरक्षक रेखा यादव की अहम भूमिका रही।




