छत्तीसगढ़

जगदलपुर में पहली बार “बस्तर राइडर्स मीट 2026”, बाइकर्स संग संस्कृति का अनोखा संगम

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में 4 अप्रैल 2026 को एक अनूठा और भव्य आयोजन होने जा रहा है। “गरुड़ा – द राइडर्स क्लब” द्वारा आयोजित “बस्तर राइडर्स मीट 2026” में देशभर से बाइक राइडर्स और बाइक प्रेमी शामिल होंगे।

Advertisement

इस खास आयोजन में राइडर्स बस्तर की समृद्ध संस्कृति, खानपान और वेशभूषा से रूबरू होंगे, साथ ही बस्तर के खूबसूरत और अद्वितीय पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम के तहत बाइक शो, राइडिंग स्टंट, और विभिन्न कैटेगरी में पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिनमें सर्वश्रेष्ठ मॉडिफाइड, विंटेज और सुपरबाइक शामिल हैं।

Advertisement

इसके अलावा “बस्तर टैलेंट शोकेस” के जरिए स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा, वहीं सांस्कृतिक फूड फेस्टिवल में पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी लोगों को आकर्षित करेगा। यह आयोजन न सिर्फ बाइकर्स का मिलन स्थल होगा, बल्कि बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का भी बड़ा अवसर बनेगा। आयोजकों ने सभी बाइक लवर्स, मीडिया और आम जनता से इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है। जय जोहार, जय छत्तीसगढ़!

Related Articles

Back to top button