देश
दिल्ली सचिवालय से बिना अनुमति दस्तावेज़ और हार्डवेयर ले जाने पर रोक….

दिल्ली सचिवालय से किसी भी फाइल, दस्तावेज़ या कंप्यूटर हार्डवेयर को बिना अनुमति बाहर ले जाने पर रोक लगा दी गई है। जीएडी के निर्देश के तहत सुरक्षा संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है।

दिल्ली सचिवालय में स्थित सभी विभागों और कार्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने शाखा प्रभारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दें। यह आदेश न केवल सचिवालय कार्यालयों बल्कि मंत्रिपरिषद के शिविर कार्यालयों पर भी लागू होगा।
यह आदेश सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया गया है और इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी हो सकती है।




