देश
27 साल बाद दिल्ली में बनने जा रही भाजपा की सरकार…..

दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट आज 8 फरवरी को आ रहे हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से ही जारी है। दिल्ली की सभी 70 सीटों में से बीजेपी 48, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे चल रही है।
अब तक के चुनाव परिणामों में ‘आप’ के मुखिया अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आप उम्मीदवार और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी हार की तलवार लटक रही है।
हालांकि, दिल्ली की सीएम आतिशी हारते-हारते चुनाव जीत गई हैं। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। पिछले दो विधानसभा चुनावों की तरह कांग्रेस इस बार भी खाता तक नहीं खोल पाई है।




