अंबेडकर जयंती पर एमसीबी प्रेस क्लब द्वारा जिले भर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

(रामप्रसाद गुप्ता) : एमसीबी – संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एमसीबी प्रेस क्लब मनेंद्रगढ़ द्वारा मुक्ति धाम मनेंद्रगढ़ सहित एमसीबी जिले के चिरमिरी और जनकपुर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया
अम्बेडकर जयंती के अवसर पर एमसीबी जिला प्रेस क्लब के द्वारा जिले भर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें चिरमिरी सहित जनकपुर में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया वही जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एमसीबी जिला प्रेस क्लब व नगर पालिका के द्वारा सयुक्त स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम मुक्ति धाम में किया गया । जिसमें एमसीबी प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित नगर पालिका मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव , उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा , पार्षदगण सहित शिक्षको सहित स्थानीय लोगो के द्वारा मुक्ति धाम मनेंद्रगढ़ में स्वच्छता अभियान का ओजन किया गया जिसमें एमसीबी जिला प्रेस के अध्यक्ष सहित नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव के साथ पार्षद व उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया । वही इस अवसर पर कहा गया कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब खुद स्वच्छता को लेकर झाड़ू लेकर सफाई अभियान शुरू करके देश को स्वच्छता की ओर अग्रसर कर रहे है और हम लोग भी उसी तरह स्वच्छता अभियान से जुड़ कर अपने शहर को साफ सुथरा करने में लगे हुए है जिससे हमारे आस पास कचड़ा रहता है उसे डस्ट बीन में डाले और लोगो से अपील लरते है कि लोगो को आगे आकर अपने शहर को स्वच्छ रखे । वही नपाअध्यक्ष प्रतिमा यादव ने कहा कि मै पहली बार मुक्ति धाम पहुची हु और यह सराहनीय कार्य है।जिससे हमारा देश हमारा प्रदेश और हमारा शहर स्वच्छ रहे हम लोग इस अभियान को चलाते रहेंगे और शहर के लोगो से भी अपील करते है कि शहर आप का है और इसे हमेशा साफ सुथरा बना के रखे सड़को पर कचड़ा न फेके । इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारी सहित नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव भाजपा नेता सरजू यादव नपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा व अनेक जन प्रतिनिधि तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




