देश

एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को सेना के जवानों ने किया ढेर….

जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में बीते कई दिनों से भारतीय सेना और आतंकियों के बीच लगातार मुठभेड़ की खबरें सामने आ रही हैं। आतंकवादी एलओसी को पार कर के भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, भारतीय सेना ने आतंकियों के मनसूबो को नाकाम कर दिया है।

Advertisement

सेना ने 18 जुलाई को कश्मीर के केरन सेक्टर में एलओसी को पार कर के घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया है। आइए जानते हैं भारतीय सेना के इस ऑपरेशन के बारे में विस्तार से।

Advertisement


दरअसल, भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने एलओसी के भारतीय हिस्से में घनी झाड़ियों के बीच दो आतंकवादियों की आवाजाही देखी थी। जब आतंकियों को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से काफी गोलियां चलीं। इस पूरे ऑपरेशन में दो आतंकवादी मार गिराए गए। सेना ने मारे गए आतंकियों की तस्वीर भी जारी की है। इस तस्वीर में दो आतंकी जमीन पर मरे पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button