छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर पुलिस ने 65 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों को दी कड़ी चेतावनी

रायपुर : अपराधों पर नकेल कसने, सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रायपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार, क्राइम ब्रांच में 65 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों और अन्य आपराधिक तत्वों को हाजिर कर कड़ी समझाइश दी गई।

Advertisement

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री संदीप मित्तल और प्रभारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट निरीक्षक परेश कुमार पांडेय कर रहे हैं। अब तक 400 से अधिक अपराधियों को इसी तरह तलब कर पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि वे किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल न हों।

अपराधियों को कड़ी चेतावनी

पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने अपराधियों की परेड ली और सख्त निर्देश दिए कि वे अपराध से दूर रहें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके किसी साथी की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी हो तो वे पुलिस को तुरंत सूचित करें।

इसके अलावा, सभी हिस्ट्रीशीटरों को निर्देश दिया गया कि वे हर सप्ताह संबंधित थानों में हाजिरी दें और पुलिस के बुलावे पर तुरंत उपस्थित हों।

सोशल मीडिया पर गैंगस्टर छवि दिखाने वालों पर भी शिकंजा

हाल ही में सोशल मीडिया पर अपराधियों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए, पुलिस ने उन लोगों को भी तलब किया है जो अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर ‘गुंडा’, ‘डॉन’, ‘माफिया’ और ‘गैंगस्टर’ जैसे नामों से अकाउंट बनाकर हथियारों के साथ फोटो, वीडियो और रील्स पोस्ट कर रहे थे।

पुलिस ने ऐसे लोगों को भी कड़ी चेतावनी दी कि वे इस तरह की हरकतें तुरंत बंद करें। साइबर सेल की टीम ऐसे अकाउंट्स को डिलीट करा रही है ताकि अपराध को बढ़ावा देने वाली सामग्री हटाई जा सके।

आगामी चुनाव को लेकर पुलिस की विशेष सतर्कता

चुनाव के मद्देनजर पुलिस अपराधियों पर विशेष नजर रख रही है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button