छत्तीसगढ़
SDOP पर अज्ञात युवक ने किया चाकू से हमला, हुआ गिरफ्तार

दंतेवाड़ा – सुकमा के एसडीओपी तोमेश वर्मा पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया है, यह घटना दंतेवाड़ा शहर के टीवीएस शोरूम के पास हुई, जहां आरोपी ने अचानक एसडीओपी तोमेश वर्मा पर चाकू से वार कर दिया। हमले में वे घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा लाया गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हमलावर युवक को मौके से ही पकड़ लिया।आरोपी की पहचान रविशंकर साहू, निवासी दुर्ग के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी सुकमा से एसडीओपी का पीछा करते हुए दंतेवाड़ा तक पहुंचा था।
फिलहाल घायल एसडीओपी का इलाज जारी है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हमले के कारणों की जांच में जुटी हुई है।




