बिलासपुर

सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवा बिक्री का बनाया रिकार्ड, सिम्स जन औषधि केंद्र पुरस्कृत

(दिलीप जगवानी/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – सिम्स मे स्थापित जन औषधि केंद्र को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला है। उसने सर्वाधिक बिक्री का रिकार्ड बनाकर मरीजों और उनके परिजनों का विश्वास जीता है।किफायती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराने पुरे प्रदेश मे औषधि केन्द्रो की स्थापना की गई है। औपचारिक कार्यक्रम मे कलेक्टर ने प्रमाणपत्र देकर पुरे स्टॉफ को बधाई दी।

Advertisement

स्वास्थ्य के क्षेत्र से बिलासपुर जिले के लिए उत्साहजनक समाचार आया है।सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की बिक्री का रिकार्ड बनानें पर सिम्स जन औषधि केंद्र को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला है। उसने मरीजों और उनके परिजनों का विश्वास जीता है।किफायती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराने पुरे प्रदेश मे औषधि केन्द्रो की स्थापना की गई है। यहाँ सोमवार को हुए औपचारिक कार्यक्रम मे कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जन औषधि केंद्र का संचालन करने वाली टीम को प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया और बधाई दी. कलेक्टर नें कहा टीम भावना से काम किया जा रहा है जिससे प्रदेश स्तर परपहला स्थान पाया है । सिम्स प्रशासन का नेतृत्व, चिकित्सकों का प्रयास और केंद्र का स्टॉफ सभी के योगदान से बिलासपुर जिले नें यह उपलब्धि पायी है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को किफायती दर पर दवाएं मिलने के सरकार के प्रयासों को साकार किया है।

Advertisement

इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी की ओर से कलेक्टर समेत उपस्थित सोसायटी के सदस्यों का स्वागत किया गया। सस्ती दर पर मानक दवाइयां मिलने से जन औषधि केंद्रों मे खरीददारों की भीड़ बढ़ने लगी है।
सिम्स केंद्र ने वर्ष 2024-25 मे सर्वाधिक बिक्री का रिकार्ड बनाकर मरीजों और उनके परिजनों का विश्वास जीता है।

Related Articles

Back to top button