बिलासपुर

बारिश के बीच मानवता की मिसाल, नाव से पहुंचाया गया ऑक्सीजन सिलेंडर

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। शहर के कई इलाके जलमग्न हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकंडा क्षेत्र की जगदंबा कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी। चारों ओर पानी भर जाने के कारण सड़क मार्ग बंद था, जिसके बाद एसडीआरएफ और नगर निगम की टीम ने राहत अभियान चलाकर नाव के जरिए ऑक्सीजन सिलेंडर घर तक पहुंचाया।

Advertisement

लगातार बारिश के चलते सरकंडा क्षेत्र की जगदंबा कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बन गई। कई घर पानी से घिर गए, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें तत्काल ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता पड़ी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। सड़क पूरी तरह जलमग्न होने के कारण राहत दल ने नाव का सहारा लिया और ऑक्सीजन सिलेंडर सुरक्षित तरीके से बुजुर्ग महिला के घर तक पहुंचाया। इसके बाद महिला को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई। मौके पर निगम और एसडीआरएफ की टीम लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Advertisement

लगातार हो रही बारिश के कारण बिलासपुर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन एवं राहत टीम को सूचना देने की अपील कर रहा है।

Related Articles

Back to top button