बिलासपुर

11केवी तार की चपेट में आकर 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत….


Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – जिले के हिर्री गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। 11 वर्षीय ऋग्वेद मरावी की मौत हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से हुई है। यह हादसा एक बड़ी लापरवाही और सुरक्षा की कमी की ओर इशारा करता है।

Advertisement

घटना हिर्री गांव की है, जहां 11 वर्षीय ऋग्वेद मरावी अपने दोस्तों के साथ खेत की ओर घूमने गया था। खेल-खेल में ऋग्वेद ने पेड़ पर चढ़कर गिलहरी पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश वह पेड़ पर लगे 11 केवी हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि बालक पेड़ पर चढ़ने के दौरान 11 केवी तार की चपेट में आया। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।


यह घटना केवल एक हादसा नहीं बल्कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी का नतीजा भी हो सकती है। हाई वोल्टेज तारों की उचित सुरक्षा व्यवस्था और लोगों को इनके खतरों से अवगत कराना बेहद जरूरी है।

Related Articles

Back to top button