छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अदाणी ग्रुप का बड़ा ऐलान: 75 हज़ार करोड़ का निवेश, पावर और सीमेंट सेक्टर को मिलेगा नया आयाम


Advertisement

छत्तीसगढ़ में आर्थिक विकास को गति देने के लिए अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने 75 हज़ार करोड़ रुपये के बड़े निवेश की घोषणा की है। यह घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के दौरान की गई।

Advertisement

इस निवेश के तहत रायपुर, रायगढ़ और कोरबा में पावर प्लांट्स का विस्तार किया जाएगा। अदाणी ग्रुप 60 हज़ार करोड़ रुपये का निवेश कर 120 मेगावॉट तक अतिरिक्त बिजली उत्पादन की योजना बना रहा है।

इसके अलावा, सीमेंट क्षेत्र में भी 5 हज़ार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। अदाणी ग्रुप ने अपने सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत छत्तीसगढ़ में 10 हज़ार करोड़ रुपये खर्च करने का वादा किया है।

इस ऐलान से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने इस निवेश का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर बताया।

Related Articles

Back to top button