छत्तीसगढ़

अमित शाह का बड़ा बयान “छत्तीसगढ़ जल्द होगा नक्सल मुक्त”, अब सिर्फ दक्षिण बस्तर में बचा नक्सलियों का नामोनिशान

 

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर निर्णायक वार की तैयारी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा — “यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर, जो कभी आतंकवादियों के गढ़ थे, आज नक्सली आतंक से मुक्त घोषित कर दिए गए हैं। अब केवल दक्षिण बस्तर में नक्सलवाद का नामोनिशान बचा है, जिसे हमारे सुरक्षा बल जल्द ही मिटा देंगे।”

Advertisement

अमित शाह ने बताया कि जनवरी 2024 में भाजपा सरकार बनने के बाद से अब तक 2100 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, 1785 गिरफ्तार हुए हैं और 477 नक्सली मारे गए हैं।

उन्होंने कहा कि ये आँकड़े 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के सरकार के संकल्प को साबित करते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री के इस बयान को छत्तीसगढ़ में चल रहे अब तक के सबसे बड़े आत्मसमर्पण अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button