छत्तीसगढ़
नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त, सरकार ने जारी की सूची….

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी है। सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में मनोनीत पार्षद यानी एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इस नियुक्ति के बाद स्थानीय निकायों की राजनीति में नई सक्रियता देखने को मिल रही है।

प्रदेश के कई नगरीय निकायों में नियुक्त किए गए एल्डरमैन अब परिषद की बैठकों और विकास संबंधी चर्चाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शासन का कहना है कि अनुभवी और सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को अवसर देकर स्थानीय प्रशासन को और मजबूत बनाया जाएगा।




