देश

भारतीय सेना ने उड़ाया पाकिस्तान के लॉन्च पैड

 

Advertisement

भारतीय सेना ने जम्मू के पास एक बड़ी कार्रवाई में पाकिस्तान की एक फ्रंटलाइन पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड को ध्वस्त कर दिया है। यह वही इलाका था जहां से ट्यूब लॉन्च ड्रोन के जरिए भारत पर हमले किए जा रहे थे।

Advertisement

सेना की इस जवाबी कार्रवाई में वह लॉन्च साइट भी शामिल है जहां से आतंकी गतिविधियों के लिए ड्रोन भेजे जा रहे थे। इस ऑपरेशन को सटीक इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर अंजाम दिया गया।

पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार रात भी 26 शहरों पर ड्रोन अटैक करने की कोशिश की गई। हालांकि भारत के जबरदस्त डिफेंस सिस्टम के आगे ड्रोन और उसकी मिसाइलें पस्त हो गईं। हवा में भी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया गया। जम्मू-कश्मीर और पंजाब में कई जगहों पर रह-रहकर विस्फोट की आवाजें सुनाई दीं।

Related Articles

Back to top button