छत्तीसगढ़
सुकमा में ACB-EOW की कार्रवाई, तेंदूपत्ता घोटाले में छापेमारी जारी

सुकमा जिले में तेंदूपत्ता बोनस घोटाले को लेकर ACB और EOW की टीम ने आज फिर दबिश दी। सुकमा, दोरनापाल और कोंटा सहित 4 जगहों के 8 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
यह कार्रवाई पूर्व MLA मनीष कुंजाम समेत तेंदूपत्ता प्रबंधकों के 12 ठिकानों पर हुई कल की रेड के बाद हो रही है। घोटाले में शामिल अधिकारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसी मामले में DFO अशोक पटेल को निलंबित किया जा चुका है।




