छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट: इन जिलों में बारिश की संभावना….

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिससे गर्मी से कुछ राहत महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
आज रायपुर, दुर्ग, कोरबा, महासमुंद, बेमेतरा, जांजगीर, बलौदाबाजार, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोंडागांव और बीजापुर जिले में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, गुरुवार को पेंड्रा, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।
इस मौसम परिवर्तन का कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ लाइन को माना जा रहा है, जो प्रदेश में सक्रिय है। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। गुरुवार को 42 डिग्री तापमान के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा।
इधर, मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। राजधानी रायपुर में भी देर शाम तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।




