छत्तीसगढ़

सक्ती जिले में एसीबी की कार्यवाही, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रिश्वत लेते गिरफ़्तार

(आशीष मौर्य संपादक) : एंटी करप्शन ब्यूरो ने सक्ती जिले के डभरा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) को अपने ही बाबू से ₹15000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. आरोपी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर राजेंद्र कुमार पटेल ने अपने बाबू उमेश कुमार चंद्रा से यात्रा भत्ता की स्वीकृत राशि देने के नाम पर 32500 रुपए की रिश्वत की मांग की थी.

Advertisement

 

Advertisement

बाबू उमेश कुमार चंद्रा ने पहले 16500 रुपये घूसखोर बीएमओ को दे दिये थे. बाकी रकम के लिए बीएमओ लगातार दबाव बना रहा था. मामले की शिकायत पीड़ित बाबू उमेश कुमार चंद्रा एंटी करप्शन ब्यूरो से की, जिसे शुक्रवार को रंगे हाथ हो गिरफ्तार किया गया.

 

बताया जा रहा है कि पीड़ित कर्मचारी उमेश कुमार चंद्र का 81000 यात्रा भत्ता स्वीकृत हुआ था. जिसको देने के एवज में बीएमओ राजेंद्र कुमार पटेलरिश्वत की मांग कर रहा था. मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा आरोपी बीएमओ के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.

Related Articles

Back to top button