बिलासपुर

टाटा वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को मारी ठोकर….ईलाज के दौरान हुई मौत

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर/बिल्हा – वाहनों की तेज रफ्तार के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। पिछले दिनों भोजपुरी टोल प्लाजा के पास मोटरसाइकिल सवार युवक को टाटा वाहन क्रमांक CG04PG4957 ने जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को सरगांव अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने गंभीरता को देखते हुए सिम्स दाखिल कर दिया।

Advertisement

मामले को बिगड़ता देख डॉक्टरों ने रायपुर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक सोमनाथ गोस्वामी झूलना मारो बेमेतरा का रहने वाला बताया जा रहा है। हिर्री पुलिस को डायरी मिलते ही वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 (ए) के तहत अपराध दर्ज कर पतासाजी में जुड़ गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button