जांजगीर-चाम्पा

डायरिया से एक युवक की हुई मौत….

(हेमंत पटेल) : छत्‍तीसगढ़ में डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जांजगीर चाम्पा जिले के ब्लॉक पामगढ़ के कोसीर गाँव मे डायरिया से एक की मौत हो गयी, मृतक का नाम विजय कुमार यादव है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को भी डायरिया के दर्जनों मरीजो को अस्पताल दाखिल करना पड़ा था।

Advertisement

पामगढ ब्लाक मेडिकल ऑफिसर ने कहा कि : मंगलवार को गांव मे लगे कैम्प मे उपचार कराया गया था, डॉक्टर ने उसे पामगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे उपचार कराने की सलाह दी थी, पर मृतक अस्पताल जाने के बजाय घर चला, जिसके बाद बुधवार सुबह फिर से उसकी तबीयत बिगड़ गयी, जिसको उपचार के लिए पामगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते वक्त उसकी मृत्यु हो गयी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button