रायपुर

होटल में युवक ने की आत्महत्या….

(रायपुर ब्यूरो) – आजाद चौक थाना इलाके के हरदेव होटल में रायगढ़ निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, सुबह जब युवक ने दरवाजा नहीं खोला तो डायल 112 की टीम को बुलाया गया। दरवाजा तोड़ने पर युवक का शव फंदे से लटका मिला।

Advertisement

मौके से लोन के दस्तावेज और अन्य फाइलें बरामद हुईं, जिससे अंदेशा है कि कर्ज के दबाव में युवक ने आत्महत्या की….! पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button