गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
अमरकंटक–ज्वालेश्वर मार्ग पर फिर दिखा बाघ, सड़क के बीच बेखौफ चहलकदमी का वीडियो वायरल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही जिले से एक बार फिर वन्यजीव मूवमेंट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।लगभग एक साल के अंतराल के बाद अमरकंटक–ज्वालेश्वर मार्ग पर बाघ की चहल-कदमी देखी गई है।
अमरकंटक से लौट रहे एक स्थानीय शिक्षक ने इस पूरे दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाघ सड़क के बीचों-बीच बेखौफ चलता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, बाघ के आसपास एक सियार भी दिखाई दे रहा है।
सड़क के दोनों ओर लगी नुकीली कांटेदार तारों की वजह से बाघ जंगल की ओर नहीं जा पा रहा है और बार-बार सड़क पर आ-जा रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, बाघ की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और वन विभाग को अलर्ट रहने की जरूरत बताई जा रही है।




