देश

कांग्रेस का बैंक अकाउंट हुआ अनफ्रीज…..कहा था- आयकर विभाग मांग रहा 210 करोड़ की रिकवरी

Advertisement

कांग्रेस पार्टी ने आयकर विभाग विभाग पर पार्टी के बैंक खाते फ्रीज करने का आरोप लगाया था। इसके बाद विवेक तन्खा का कहना कि इस पाबंदी को हटा ली गई है। इससे पहले पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा, “हमें कल जानकारी मिली है कि बैंक हमारे द्वारा जारी किए जा रहे चेक को कैश करने या खाते में जमा करने से इनकार कर रही है। इसके बाद जब हमने जाचं की तो पता चला कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट भी जब्त कर लिए गए हैं।”

Advertisement
Advertisement

माकन ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की रिकवरी मांगी है। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले विपक्ष के बैंक खाते फ्रीज करना लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है।”

Advertisement

अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास इस समय खर्च करने, बिल निपटाने या अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए धन की कमी है। उन्होंने कहा, “फिलहाल हमारे पास खर्च करने के लिए, बिजली का बिल भरने के लिए, अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। सब कुछ प्रभावित होगा। इससे केवल न्याय यात्रा ही नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी।”

Advertisement


कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के खाते फ्रीज करने का कदम भारतीय लोकतंत्र पर गहरा हमला है। खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सत्ता के नशे में मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए हैं। यह भारत के लोकतंत्र पर गहरा हमला है!”

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button