देश

होटल और दुकान में नहीं देनी होगी आधार की फोटो कॉपी..

Advertisement

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) आधार के नए ऐप का परीक्षण कर रहा। इससे चेहरे के जरिए सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी। केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आधार संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐप के आने के बाद होटल और दुकान में आधार की फोटो कॉपी नहीं देनी होगी।

Advertisement

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार के नए ऐप का परीक्षण कर रहा। इससे चेहरे के जरिए सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस ऐप के जरिए आधार सत्यापन की प्रक्रिया को यूपीआई भुगतान की तरह आसान बनाया गया है। सिर्फ क्यूआर कोड के जरिए आधार का पल भर में डिजिटल सत्यापन कर सकेंगे। आधार कई पहलों का आधार है। ऐसे में नया ऐप काफी कुछ आसान बना देगा।

नया आधार ऐप पूरी तरह से सुरक्षित होगा, जो यह सुनिश्चित करता है कि आधार से जुड़ा डाटा कहीं पर लिक नहीं होगा। इस ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन किया जा सकेगा। किसी भी व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी पर पूरा नियंत्रण होगा। आधार से जुड़ी सिर्फ उतनी ही जानकारी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा की जाएगी, जितनी आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button