छत्तीसगढ़

नक्सलियों को बड़ा झटका, कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा के मारे जाने की खबर….

 

Advertisement

छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात माओवादी कमांडर मदवी हिड़मा मुठभेड़ में मारा गया है। 50 लाख के इनामी और पीएलजीए बटालियन नंबर 1 के प्रमुख हिड़मा पर 2010 दंतेवाड़ा हमला, 2013 झीरम घाटी नरसंहार और 2021 सुकमा-बीजापुर मुठभेड़ समेत कई बड़े हमलों की जिम्मेदारी थी।

Advertisement

 

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में उसकी दूसरी पत्नी राजे भी ढेर हो गई। हिड़मा CPI (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सबसे युवा और बस्तर क्षेत्र से उभरा सबसे बड़ा नक्सली कमांडर माना जाता था।सुरक्षा एजेंसियों ने इसे नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका बताया है।

Related Articles

Back to top button