बिलासपुर

कुदुदंड में बड़ा हादसा, पीपल का पेड़ गिरा, युवती गंभीर रूप से घायल

(जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर के कुदुदंड इलाके में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। पंप हाउस की बाउंड्री वॉल के पास खड़ा एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में बाउंड्री वॉल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि करीब 20 वर्षीय सानिया यादव गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement

पेड़ गिरने से बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के काफी देर बाद तक नगर निगम या प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेड़ गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घायल सानिया यादव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने जर्जर और खतरनाक पेड़ों की जल्द पहचान कर उन्हें हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button