छत्तीसगढ़
रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने बनी 7 आईपीएस अफसरों की कमेटी

रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। डीजीपी अरुणदेव गौतम ने इस संबंध में 7 आईपीएस अफसरों की एक विशेष कमेटी का गठन किया है।
इस कमेटी का नेतृत्व सीनियर एडीजी प्रदीप गुप्ता करेंगे। इसके अलावा आईपीएस अफसर अजय यादव, अमरेश मिश्रा, ध्रुव गुप्ता, अभिषेक मीणा, संतोष सिंह और प्रभात भी इस कमेटी में शामिल किए गए हैं।

कमेटी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने से जुड़ी संभावनाओं, ढांचे और प्रक्रिया पर अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।




