छत्तीसगढ़

पुलिस ने 45 लाख का गांजा किया जब्त….

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। केरलापाल थाना पुलिस ने 45 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत का गांजा बरामद किया है।पुलिस को मुखबिर से गांजे की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद केरलापाल थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने टीम गठित कर एनएच 30 पर मलगेर नदी पुल के पास दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां छिपाकर रखे गए 89 पैकेट गांजा बरामद हुए।

Advertisement

बरामद खेप का वजन 455 किलो 110 ग्राम निकला, जिसकी बाजार कीमत करीब 45 लाख 51 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस ने मौके से बरामद गांजा गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

 

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि नशे के कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखें।सुकमा पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button