रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक के बाद मंत्रिपरिषद की ब्रीफिंग मंत्रालय के भू-तल स्थित S0-12 हॉल में आयोजित होगी।
मंत्रालय में प्रवेश गेट नंबर 4 से किया जा सकता है। बैठक और ब्रीफिंग में जनसंपर्क संचालनालय के वाहन छोटा पारा से दोपहर 12.30 बजे रवाना होंगे।




